Skin Care : चेहरे पर आलू का रस लगाने के 8 फायदे

चेहरे पर आलू का रस लगाने के कई फायदे होते हैं जिन्हें हम एक-एक करके आपको नीचे बताएंगे और साथ ही साथ चेहरे पर आलू का रस लगाने का तरीका भी बताएंगे इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे जाने आलू का रस चेहरे को निखारने के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोग किया जाता है और यह बढ़ती उम्र के लक्षण को भी कम करने में बहुत ही सहायक होता है तो आइए जाने चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे।

1. चेहरे पर आलू का रस लगाने से Skin ग्लोइंग होता है

Skin Care:चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे

Skin Care:चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे

Skin पर आलू का रस लगाने के लिए आपको लेना होगा दो चम्मच आलू का रस आलू को कद्दूकस करके या फिर मिक्सी में पीसकर आप इसे छन्नी की मदद से छानकर इसका रस निकाल सकते हैं

और फिर आपको आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच कच्चा दूध लेना होगा इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं और 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दे फिर अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

2. झुर्रियों को हटाता है आलू का रस के फायदे |

इसके लिए आपको लेना होगा दो चम्मच Potato juice और इसमें आधा चम्मच नींबू और एक चम्मच शहद मिलाएं तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर अपने चेहरे पर और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाए और फिर 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर इस मिश्रण को लगा रहने दें इसके बाद आप गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो ले इसके इस्तेमाल से आप  चेहरे से झुर्रियां दूर होंगी।]

3. आलू का रस मुहांसों को दूर करता है

इसके लिए आपको लेना होगा दो चम्मच आलू का रस और इसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं और एक चम्मच एलोवेरा जेल दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर अपने चेहरे पर और जहां भी आपके Skin पर मुंहासे हैं वहां पर अच्छी तरह से मसाज करते हुए लगाएं और इसे अपने चेहरे पर 20 से 25 मिनट के लिए लगा हुआ छोड़ दें फिर अपने चेहरे को धो लें इसके कुछ ही दिनों के इस्तेमाल से मुहांसों से आपको छुटकारा मिल जाएगा।

4. दाग धब्बों को हटाता है आलू का रस के फायदे |

Skin Care:चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे

Skin Care:चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे

इसके लिए आपको लेना होगा 3 चम्मच आलू का रस और इसमें एक चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच टमाटर का रस और एक चम्मच चावल का आटा सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाए और अपने चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे पर लगाए इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकता है

Skin पर इसे अच्छी तरह से लगा कर 25 मिनट के लिए छोड़ दें फिर इसके बाद अपने चेहरे को धो लें इसके नियमित इस्तेमाल से बहुत जल्द आपके चेहरे से दाग धब्बे गायब होते नजर आएंगे ।

5. आलू का रस डार्क सर्कल्स को हटाता है

Skin Care:चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे

इसे बनाने के लिए आपको लेना होगा दो चम्मच आलू का रस और आप इसमें एक चम्मच नीबू और एक चम्मच शहद और एक चम्मच गुलाब जल एक चुटकी हल्दी मिला इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर अपने आंखों के नीचे के काले घेरों पर अच्छी तरह से मसाज करें।

6. आलू का रस चेहरे पर निखार लाता है

Skin Care:चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे

इसके लिए आपको लेना होगा दो चम्मच या तीन चम्मच आंवले का रस और आप इसमें दो चम्मच चावल का पानी मिलाएं और एक चम्मच बेसन आधा चम्मच शहद और एक चुटकी हल्दी सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर इसका फेस मास्क तैयार करें और उसे अपने Skin पर अच्छी तरह से लगा कर 25 मिनट के लिए छोड़ दें फिर अपने चेहरे को नार्मल पानी से धो लें अगर आप हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाते के फायदे हैं | तो आप का चेहरा कुछ ही दिनों में बहुत ज्यादा गोरा और ग्लोइंग हो जाएगा।

7. आलू का रस लगाने से झाइयां दूर होती है

Skin Care:चेहरे पर आलू का रस लगाने के फायदे

इसके लिए आपको एक आलू लेना होगा और इसे अच्छी तरह से छीलकर इस को मिक्सी में डालकर पीस लें और इसका रस निकाल ले और इसके रस को अपने Skin पर और झाइयों पर लगाएं इसके बेहतर रिजल्ट के लिए इसमें एक चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं और इसे रोज अपने झाइयों पर 20 मिनट के लिए लगा कर रखें और फिर धो लिया करें आपको अपने चेहरे पर से बहुत जल्दी झाइयां दूर होती नजर आएंगी।

8. डार्क स्पॉट्स को कम करना

आलू का रस चेहरे पर लगाने के कुछ फायदे हो सकते हैं, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप इसका सही तरीके से उपयोग करें और अपने Skin के प्रकार और स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंआलू के रस को डार्क स्पॉट्स पर लगाने से वे कम हो सकते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन C और पोटेशियम होता है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।

READ MORE :- बालों में आंवला और नींबू का रस लगाने से दूर होंगी ये 5 समस्या |

Leave a Comment